March 9, 2026

अनुसूचित जाति के सदस्यों को दी जाएगी ड्रोन पायलट ट्रेनिंग

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक अजय ने बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, फरीदाबाद द्वारा अनुसूचित जाति के सदस्यों (महिला एवं पुरुष) को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ड्रोन पायलट ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

निगम द्वारा दी जा रही यह विशेष प्रशिक्षण योजना 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के पात्र उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये तक हो और उन्होंने न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।

इच्छुक उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, 10वीं की मार्कशीट तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो के साथ हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, कमरा नंबर 609, छठी मंजिल, लघु सचिवालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद में दिनांक 15 अक्टूबर 2025 तक संपर्क कर सकते हैं।