September 9, 2026

गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों को ट्रक से कुचलने वाला चालक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों को ट्रक से टक्कर मारकर उनकी मौत के मामले में पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नवाब अली निवासी महियदीपुर, यमुनानगर के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को सिपाही नवीन कुमार और अभिषेक सरकारी मोटरसाइकिल पर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सोहना-बल्लभगढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप के पास एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक दोनों पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद थाना सारन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 सितंबर को आरोपी चालक नवाब अली को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में शामिल ट्रक को पुलिस पहले ही कब्जे में ले चुकी थी।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।