May 19, 2024

चाय पीने से हो सकती है गंभीर बीमारियां

अक्सर लोगों की दिन की शुरूआत चाय से होती है। सुबह उठते ही सबसे पहले दूध वाली चाय की तलब होती है। कई लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं दिन में 5 से 7 चाय पीना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। कई लोगों को चाय पीने की इतनी आदत हो जाती है। अगर चाय न मिले तो उन्हें सिर दर्द का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी चाय प्रेमी हैं तो चाय से दूरी बनाने की कोशिश करें। क्या आप जानते हैं, जरूरत से ज्यादा चाय पीना आपके सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

सुबह खाली पेट चाय पीने पर कई प्रकार की समस्या हो सकती है। यदि आप चाय का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो आपका पेट भी फूल सकता है। चाय में कैफिन की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो वजह से पेट में गैस बनता है। इस तरह ज्यादा चाय के सेवन से पाचन शक्ती की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में आंतें भी खराब हो सकती है। चाय का ज्यादा सेवन करने से आपको घबराहट की समस्या हो सकती है। चाय में टैनिन पाया जाता है, जो परेशानी का कारण बनता है।
जो व्यक्ति एंटीबॉयटिक दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें चाय पीने से बचना चाहिए । चाय दवाईयों के असर को कम कर सकती है। इसलिए किसी भी स्थिति में जरूरत से ज्यादा चाय पीने से बचें।