April 26, 2024

दर्जनों लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Faridabad/Alive News: आज आप जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृतव में मृदु ढींगरा, अनीता ढाका, पवन कुमार, विजय सिंह, देवेन्द्र, महेन्द्र, पंकज वर्मा, जयदीप, शशी, विनोद, सोनी, अर्चना वर्मा, आलोक वर्मा एवं सरोज आदि ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। जिला महासचिव भीम यादव, महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता, उमा सागर ने सभी को आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

इस मौके पर मुख्य रूप से जोगेन्द्र चंदीला, निरंकार, चंदन सिंह, विनोद भड़ाना, श्यामबीर भड़ाना एवं वर्मा जी उपस्थित रहे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि जब से पंजाब के लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के मॉडल को अपनाया है।

उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में आप पार्टी की सुनामी चल पड़ी है। आज प्रत्येक नागरिक हरियाणा सरकार की नीतियों से आहत है और दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं पाना चाहता है। इसी को देखते हुए भारी संख्या में महिलाएं एवं युवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं।