March 7, 2026

घर से 11 लाख की चोरी के मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, 50 हजार बरामद

Faridabad/Alive News: घर से नकदी चोरी करने के मामले में थाना BPTP पुलिस ने एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50,000 नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-82 फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसने अपने घर की अलमारी में करीब 11 लाख रखे थे। 15 जनवरी 2026 को जब उसने अलमारी खोली, तो उसमें से पैसे गायब मिले। इसके बाद पीड़िता ने थाना BPTP में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका शोभा (नाम बदला हुआ) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को पहले से पता था कि अलमारी में पैसे रखे हैं।

जब घर की मालकिन किसी काम से बाहर गई हुई थी, तभी आरोपी महिला ने उसके पर्स से अलमारी की चाबी निकालकर नकदी चोरी कर ली।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।