Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद के अतिरिक्त निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी, फ्रिज जैसे पुराने या खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (ई-वेस्ट) को आम कूड़े में न फेंके। उन्होंने बताया कि ई-वेस्ट को सिर्फ अधिकृत संग्रह केंद्रों या रजिस्टर रीसाइक्लिंग कंपनियों के माध्यम से ही निपटाना चाहिए, जो ई-वेस्ट प्रबंधन नियम, 2022 के तहत जरूरी है।
डॉ. यादव ने बताया कि नगर निगम की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट टीम लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि थोक कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थान, दफ्तर, आरडब्ल्यूए और कारोबारी इकाइयां रजिस्टर्ड रीसाइक्लरों से टाई-अप करना अनिवार्य है।
धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर फरीदाबाद को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में काम हो रहा है।
उन्होंने बताया कि अधिकृत रीसाइक्लरों की सूची केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट https://cpcb.nic.in पर देखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए लोग www.mcfaridabad.gov.in वेबसाइट पर जाएं या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
सभी नागरिकों और रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशनों से अपील है कि वे जिम्मेदारी से ई-वेस्ट का निपटान करें और शहर को साफ-सुथरा बनाने में योगदान दें।

