May 19, 2024

अवैध नशा तस्कर के खिलाफ जिला प्रशासन ने की कार्यवाही, तीन मंजिला ईमारत को किया ध्वस्त

Faridabad/Alive News: अवैध संपत्ति के खिलाफ चलाई गई मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पुलिस फरीदाबाद पुलिस और जिला प्रशासन ने नशा तस्कर अंगूरी देवी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमे आरोपित महिला द्वारा नशा तस्करी से कमाई गई अवैध संपत्ति से बनाई 3 मंजिला इमारत को ध्वस्त किया गया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने बल्लभगढ़ की नव्वलु कॉलोनी में नशा तस्करी करके अर्जित की गई संपत्ति को ध्वस्त किया जा रहा है। नशा तस्कर अंगूरी देवी पत्नी देवेंद्र सिंह फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी में रहती है। आरोपित महिला पिछले 16 वर्षों से अवैध नशा तस्करी करती है और उसके खिलाफ फरीदाबाद में नशा तस्करी के 8 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 5 मुकदमे थाना सिटी बल्लभगढ़ और 3 मुकदमे आदर्श नगर के शामिल है।

नशा तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्ति से अंगूरी देवी ने नवलू कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत बनाई हुई थी, जिसमें आरोपित महिला नशा तस्करी का काम करती थी। अंगूरी देवी का पति देवेंद्र पृथला गांव में एक ढाबे पर काम करता है। वहीं इसका बड़ा लड़का बेलदारी का काम करता है। आरोपित महिला को एमसीएफ द्वारा कानून और नियमों की उल्लंघन करने पर नोटिस भी दिया गया था। आरोपित महिला द्वारा बनाई गई इस इमारत को फरीदाबाद पुलिस तथा जिला प्रशासन की टीमों द्वारा मिलकर ध्वस्त किया गया।