June 6, 2026

एचसीएस परीक्षा हेतु जिला प्रशासन सतर्क, डीसी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

Faridabad/Alive News: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC), पंचकुला द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाने वाली ‘एचसीएस (Ex. Br.) एवं अन्य अलाइड सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा-2025’ की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिला फरीदाबाद के 80 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन, निगरानी और किसी भी प्रकार की सहायता हेतु नगराधीश, फरीदाबाद के नेतृत्व में लघु सचिवालय के रूम नंबर 215 में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका संपर्क नंबर 0129-2227934 है।

परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने 8 अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है, जो परीक्षा के दिन सुबह सात बजे से परीक्षा की समाप्ति तक कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में सहायक, एचआरए शाखा से अजीत सिंह, लिपिक, तहसील बडखल से रामेश्वर, लिपिक, उपायुक्त कार्यालय से जितेन्द्र, डाटा एंट्री ऑपरेटरों में कुमरपाल, तारूस सिंगला, प्रदीप, नेतराम और ईश्वर कौशिक को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम परीक्षा की समाप्ति तक निरंतर सक्रिय रहेगा ताकि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुचिता के साथ संपन्न कराया जा सके।