May 2, 2024

लहंगे के नीचे जूते पहनकर रैंप वॉक करती नजर आईं दिशा पाटनी , पकड़ी गलती

Enntertainment/Alive News: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी हेवी गोल्डन लहंगे में रैंप वॉक करती हुई नज़र आयी हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जानकारी के आपको बता दें कि लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन पाटनी ने कल्कि फैशन के लिए शोस्टॉपर बनी थीं। लेबल के नए कलेक्शन से दिशा ने हेवी गोल्डन लहंगे में रैंप वॉक कर खूब लाइमलाइट लुटी है। इस ट्रेडिशनल लुक में दिशा पाटनी ने अपना जलवा बिखेर दिया है।

दिशा पाटनी इस गलती की वजह हुईं ट्रोल

दिशा पाटनी इस लुक में बेहद सुदंर लग रही थी। दिशा को इस इवेंट में दुल्हन के लहंगे में देखा गया। एक्ट्रेस ने आपने इस लुक में फैंशन का नया तड़का लगाया, जिसकी वजह से अब कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनके नए एक्सपेरिमेंट की तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट को हील्स के बजाय जूतों के साथ पेयर किया था। लोगों को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही की एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक में जूता पहना हुआ है।

दिशा ने जूता पहने पर किया रिएक्ट

इवेंट के बाद दिशा से मीडिया ने सवाल किया कि अपने क्या लहंगे के नीचे जूता पहना हुआ है? तो दिशा ने कहा, ‘हां, लेकिन मुझे लगता है कि अब ज्यादातर दुल्हनें स्नीकर्स पहनती हैं, यह एक नई बात है। मेरा मानना है कि आराम से बढ़कर कुछ नहीं होता है।’ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिशा गोल्डन बेज फ्लोरल लहंगे में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हाथ में एक ग्रीन स्टोन वाला ब्रेसलेट पहना हुआ है। इस लुक को उन्होंने ग्लॉसी मेकअप और वेवी हेयर स्टाइल के साथ कम्पलीट किया है।

वर्कफ्रंट की बात
दिशा पाटनी जल्द ही ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी। इसके अलावा दिशा ‘योद्धा’ फिल्म में दिखाई देंगी।