September 11, 2026

30 सितंबर तक गिराए जाएंगे जर्जर स्कूल भवन

Faridabad/Alive News: जिले के सरकारी स्कूलों में जर्जर और खतरनाक भवनों को अब जल्द हटाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने ऐसे भवनों को गिराने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करने का लक्ष्य तय किया है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय सीमा के अंदर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग के मुताबिक, जर्जर भवनों को हटाने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। स्कूलों में ऐसे भवन या हिस्से जहां हादसे का खतरा है, वहां विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन को भी बच्चों को इन हिस्सों से दूर रखने और जरूरी सावधानी बरतने को कहा गया है।