March 7, 2026

वार्ड-1 में 10 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

Faridabad/Alive News: केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-1 स्थित राजीव कॉलोनी में करीब 10 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

परियोजनाओं में नया पार्क निर्माण, सेक्टर-56 के पार्कों का सौंदर्यीकरण, 18 व 24 मीटर चौड़ी सड़कों की मरम्मत, सीआईए कार्यालय के सामने छठ घाट निर्माण तथा चार नए ट्यूबवेल शामिल हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि शहर में 2700 करोड़ रुपये की लागत से हाई-टेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने की योजना एनआईटी क्षेत्र से शुरू होगी। साथ ही 250 करोड़ रुपये की लागत से यमुना से पाइपलाइन द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना भी लागू की जाएगी।

कार्यक्रम में विधायक सतीश फागना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।