April 28, 2024

डिप्टी सीएम ने सावित्रीबाई के नाम से बनने वाले हॉल के लिए की 21 लाख रुपये देने की घोषणा

Chandigarh/Alive News: रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कैथल में सावित्रीबाई फुले के नाम से बनने वाले हॉल के लिए की 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले के प्रयासों से देशभर में महिलाओं को शिक्षा देने की क्रांति का सूत्रपात हुआ था। सामाजिक कुरीतियों को संघर्षों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए

उपमुख्यमंत्री ने माता सावित्रीबाई फुले के नाम से बनने वाले हॉल के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने नगर पार्षदों द्वारा प्रस्ताव पास करने के बाद शहर के एक चौक का नाम माता सावित्रीबाई फुले के नाम से रखने की बात भी कही। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर रही है। सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रामीण आंचल में शिक्षा के और अधिक अवसर बढ़ाने के लिए ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना को देशभर में भी लागू करने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में सती प्रथा व अन्य कुरीतियां फैली हुई थी। इन कुरीतियों को महापुरुषों ने संघर्ष करके दूर करने का कार्य किया है। माता सावित्रीबाई फुले के संघर्ष के परिणाम स्वरूप महिलाओं को शिक्षा के अवसर प्राप्त हुए हैं।