May 17, 2024

निगम कर्मियों के आश्रितों को सीएम की मंजूरी के बाद मिलेगी नौकरी

Chandigarh/Alive News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अनुबंधित कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को अनुकंपा आधार पर नौकरी देने के लिए अब मानव संसाधन विभाग की मंजूरी असहमति नहीं लेनी होगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुमोदन के बाद आश्रितों को निगम के जरिए सीधे नौकरी मिल जाएगी। ऐसे मामलों को प्रशासनिक विभाग मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद सीधे हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भेजेंगे। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि विभिन्न विभागों की ओर से मृतक अनुबंध कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर रखने के संबंध में मानव संसाधन विभाग के पास मामले आए थे। इनमें विभागाध्यक्ष प्रशासनिक सचिवों ने अनेक सवाल भी पूछे थे।

सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इनमें ताजा निर्णय लिया है अनुकंपा आधार पर नौकरी प्रदान करने के लिए अभिभावकों मानव संसाधन विभाग के साथ कोई पत्राचार नहीं करना होगा। डेप्लॉयमेंट ऑफ कंस्ट्रक्शन पर्सन्स पॉलिसी 2022 के खंड 12 के अनुसार निगम को अनुकंपा आधार पर किसी भी कैलेंडर वर्ष में प्राप्त मांग की 10% तक आउट ऑफ प्रतीक जॉब रोल के लिए तैनात करने का अधिकार है।