March 7, 2026

एचटेट घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में वर्ष 2024 की एचटेट परीक्षा परिणाम में कथित घोटाले को लेकर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रदेशभर में आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार को युवा जेजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों में उपायुक्तों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे।

जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि एचटेट परिणाम में भारी अनियमितताएं कर लाखों युवाओं के साथ धोखा किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, जेजेपी चुप नहीं बैठेगी।

दिग्विजय चौटाला ने सवाल उठाए कि तैयार परिणाम को अचानक क्यों वापस लिया गया, दोबारा परिणाम जारी करने में 110 दिन क्यों लगे और 1284 नए अभ्यर्थियों को बिना पारदर्शी प्रक्रिया के उत्तीर्ण क्यों घोषित किया गया। उन्होंने ओएमआर शीट, बायोमेट्रिक प्रक्रिया और परिणाम तैयार करने वाली एजेंसी की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि यह मामला युवाओं के भविष्य से जुड़ा है और इसकी हर हाल में