September 2, 2026

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, DMRC ने जारी की सूची

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद होने की जानकारी

New Delhi/Alive News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बुधवार को राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की है। डीएमआरसी ने यह जानकारी दोपहर 11:27 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा की।

डीएमआरसी के अनुसार, इन स्टेशनों पर फिलहाल यात्रियों के प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

बंद किए गए 16 मेट्रो स्टेशन इस प्रकार हैं:

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम

डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नवीनतम अपडेट जरूर देखें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।