September 15, 2026

दिल्ली : आजादपुर झुग्गी में फटा एलपीजी सिलिंडर, पांच लोग हुए घायल

New Delhi/Alive News : आजादपुर स्थित लाल बाग के पास एक झुग्गी में एलपीजी सिलिंडर फटने से आग लग गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आज सुबह 100 नंबर पर एलपीजी सिलिंडर में आग लगने और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गईं।
वहीं दूसरी ओर जलने से घायल हुए पांच लोगों को वहां से निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया और आग बुझाने का काम जारी है।