April 27, 2024

दिल्ली ने बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि, पढ़िए किस- किस को मिली राहत

New Delhi/Alive News : देश की राजधानी दिल्ली में संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि को 7 जून की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया है। अब राज्य में पाबंदियां 7 जून की तक जारी रहेंगी। दिल्ली सरकार ने राज्य में अनलॉक प्रक्रिया शुरू करने के साथ -साथ 31 मई से दो तरह की छूट दी है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने आवश्यक सेवाओं में पहले से छूट दी थी। लेकिन अब सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के साथ फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन साइट को भी छूट दी है।

दिल्ली सरकार के मुताबिक अनलॉक में इन्हें मिली है छूट-

स्वीकृत इंडस्ट्रियल एरिया में बंद परिसर में मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन यूनिट चलाई जा सकेगी। जिन कंस्ट्रक्शन साइट पर वर्कर्स बाउंड्री के अंदर काम कर रहे हैं वहां निर्माण कार्य की अनुमति होगी।

छूट की ये होंगी शर्तें-
सिर्फ असिम्प्टोमैटिक वर्कर्स को काम करने की इजाजत होगी और
थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।
वर्क आवर्स अलग- अलग शिफ्ट में होंगे ताकि एक समय पर ज़्यादा भीड़ इकट्ठी न हो। डीएम के द्वारा रैंडम RT-PCR और रैपिड टेस्ट कराये जाएंगे और सभी लेबर्स और वर्कर को कोविड अपप्रोप्रियेट बिहेवियर जैसे मास्क लगाना सोशल डिस्टेंसिंग बरतना अनिवार्य होगा। डीएम के अधीन स्पेशल टीम बनाई जाएंगी जो समय समय पर निरीक्षण करेंगी। वर्कर्स को e-पास के जरिए ही मूवमेंट की इजाज़त मिलेगी। मालिक, एम्प्लॉयर्स,कॉन्ट्रैक्टर्स पोर्टल पर डिटेल्स देकर अपने कर्मचारियों के लिए e-पास आवेदन कर सकेंगे।

नियम उल्लंघन करने पर मैनुफैक्चरिंग यूनिट या कंस्ट्रक्शन साइट को बन्द भी किया जा सकता है और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA ) एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक का एलान करते हुए कहा था कि दिल्ली में कोरोना के मामले और पॉजिटिविटी दर कम हो रही है। जनहोने खा कि यह समय है धीरे-धीरे अनलॉकिंग करने का और कही ऐसा ना हो कि लोग कोरोना से बच जाएं और भुखमरी से बेहाल हो जाए। DDMA की मीटिंग में लॉकडाउन खोलने को लेकर निर्णय लिए गए। अब हम धीरे धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। अनलॉक में सबसे पहले प्रवासी मजदूरों का ख्याल रखना है।

यह मजदूर सबसे ज्यादा कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी और फैक्ट्रियों में काम करते हैं। अगले 1 हफ्ते के लिए कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी और फैक्ट्री को खोला जा रहा है। हर हफ्ते हम जनता के सुझावों के आधार पर और एक्सपर्ट के विचारों के आधार पर धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे। लेकिन ये ध्यान रखना होगा कि कोरोना फिर से ना बढ़ने लगे। अगर मामले फिर से बढ़ने लगे तो हमको इस प्रक्रिया को रोकना होगा।