April 20, 2024

खोरी में तोड़फोड़ के साथ मलबा उठाने का कार्य जारी, पुनर्वास के तहत 655 का हुआ पंजीकरण

Faridabad/Alive News : अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूप से बसी खोरी कॉलोनी में नगर निगम द्वारा तोड़फोड़ की कार्यवाही जारी है। आज नगर निगम प्रशासन ने खोरी कॉलोनी से मलबा उठाने का कार्य किया। आपको बता दे कि नगर निगम द्वारा खोरी कॉलोनी में तोड़फोड़ के साथ- साथ खोरीवासियों के पुनर्वास का काम भी जारी रहा। अभी तक लगभग 655 खोरीवासियों का पंजीकरण किया जा चुका है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की टीमें अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूप से बसी खोरी कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्यवाही में जुटी है। नगर निगम द्वारा निराश्रित व्यक्तियों के रुकने और खाने पिने की व्यवस्था राधा स्वामी सत्संग घर में की गई है। इस संबंध में निगम कर्मचारी समय समय पर लोगों को जागरूक भी कर रहे है।

आपको बता दे कि खोरीवासियों के लिए बनी पुनर्वास योजना के तहत नगर द्वारा आवेदन के शर्तों को पूरा करने वाले लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। अभी तक लगभग 655 खोरीवासियों का पंजीकारण किया जा चुका है। इन्हें डबुआ कॉलोनी और बापू नगर में फ्लैट दिए जाएंगे। फिलहाल नगर निगम द्वारा खोरीवासियों के रहने और खाने पिने की व्यवस्था राधा स्वामी सत्संग घर में की गई है।