April 28, 2024

डीसी ने विजयादशमी पर्व को बताया बुराई पर अच्छाई की जीत

Faridabad/Alive News : उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिला वासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की बधाई दी और कहा है कि दशहरा का त्यौहार असत्य पर सत्य की जीत के लिए मनाया जाता है। यह पर्व भगवान राम द्वारा बुराई यानी रावण पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान राम ने रावण रूपी बुराई का अंत किया था। ये पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। दशहरा हमारे जीवन में संयम और आत्मिक बल को जगाने वाला पर्व है।

डीसी ने जिला फरीदाबाद वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि हम बुराई के खात्मे का संकल्प लेकर ही इस पर्व के उद्देश्य को चरितार्थ कर सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति नेक कार्य करने का आज के दिन संकल्प ले और अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करें। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर समाज, जिला, प्रदेश व देश से बुराई को मिटाना होगा।