Faridabad/Alive News: सेक्टर-30 के डी.ए. वी. पुलिस पब्लिक स्कूल ने आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के मार्गदर्शन व दिशा निर्देशानुसार एवं सहयोग से रविवार को एक पवित्र 100 कुंडीय हवन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना तथा समाज में नशा-मुक्ति का संदेश व्यापक रूप से देना था।
हवन से पूर्व स्कूल में नारा लेखन गतिविधि आयोजित की गई, जिसका विषय था “Say No to Drugs”, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा-मुक्ति के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया। इसके बाद एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर नशा मुक्त समाज का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अभिभावकों, विद्यार्थियों और स्थानीय आरडब्लूए के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए मन, शरीर और समाज की पवित्रता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व वरिष्ठ महापौर देवेन्दर चौधरी ने स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कारों को मजबूत करते हैं और सामाजिक उत्थान में अहम भूमिका अदा करते हैं।
विशिष्ट अतिथि फरीदाबाद मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने विद्यालय में आयोजित इस सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम की प्रशंसा की। पार्षद अनिल नागर ने भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और नशा मुक्त समाज के लिए किए जा रहे सामूहिक प्रयासों की सराहना की।
स्कूल की प्रधानाचार्या हेमा अरोड़ा ने सभी उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए नशा मुक्त समाज की दिशा में स्कूल के सतत प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह हवन यज्ञ एक सामाजिक अभियान है जो राष्ट्र के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प लिए हुए है। हमारे इन सांझा प्रयासों से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण हो पाएगा।
सेक्टर 28–30 टाउन पार्क स्थित आर्य समाज परिसर में आयोजित यह हवन समारोह आध्यात्मिकता, श्रद्धा और एकता के वातावरण से भर गया। स्कूल प्रबंधन ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और आरडब्लूए प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

