Faridabad/Alive News: डीएवी सेंचुरी कॉलेज के सभागार में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बीएससी विभाग के सांस्कृतिक क्लब ने इस्कॉन मंदिर, फरीदाबाद के सहयोग और आध्यात्मिक क्लब के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया। शुरुआत इस्कॉन टीम के भजन और हरे कृष्ण संकीर्तन से हुई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए हस्तशिल्प, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी और वेशभूषा प्रतियोगिताएं कराई गईं। श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्माष्टमी पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम संयोजिका नेहा कथूरिया रहीं। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी और आध्यात्मिक क्लब की संयोजिका डॉ. सोनिया नरूला का विशेष मार्गदर्शन रहा।
डीएवी सेंचुरी कॉलेज में भक्ति-उल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

