March 7, 2026

डीएवी बल्लभगढ़ ने सेक्टर-64 में नशा विरोधी जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad/Alive News: डीएवी बल्लभगढ़ के आर्य युवा समाज ने “नो नशा नेशन” जन-जागरण अभियान के तहत नशा मुक्त हरियाणा का संदेश देने के लिए सेक्टर-64, बल्लभगढ़ स्थित सर छोटूराम पार्क में जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 100 कुंडीय हवन भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मनोनीत युवा पार्षद योगेश शर्मा रहे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

विद्यालय की प्राचार्या नमिता शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि नशा आज समाज, खासकर युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गया है। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार, समाज और देश की प्रगति को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

हवन का आयोजन आचार्य जयपाल शास्त्री और निष्ठा आर्या द्वारा किया गया। राधाकृष्ण वेलफेयर सोसायटी सेक्टर-64 के प्रधान रमेश पहलवान ने सभी का धन्यवाद किया और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, मुनेश शर्मा, विपिन, प्रेमराज चौधरी, प्रेमपाल, आशाराम, नानकचंद, देवकीनंदन शास्त्री, वीरेंद्र शर्मा, वंदना चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।