Chandigarh/Alive News: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि अक्टूबर 2024 तक प्रदेश में राशन कार्डों की कुल संख्या 51,72,270 थी। यह जानकारी उन्होंने आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान रोहतक से विधायक भारत भूषण बत्तरा द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में दी।
राज्य मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड की दो श्रेणियां निर्धारित हैं प्राथमिकता परिवार (गरीबी रेखा से नीचे, बीपीएल) और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई)।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2024 में प्रदेश में प्राथमिकता परिवार (बीपीएल) श्रेणी के अंतर्गत कुल 48,79,423 राशन कार्ड थे, जबकि अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत 2,92,847 राशन कार्ड जारी थे।
राज्य मंत्री के अनुसार, इन दोनों श्रेणियों को मिलाकर अक्टूबर 2024 में हरियाणा में कुल 51,72,270 राशन कार्ड प्रचलन में थे।

