May 2, 2024

जर्जर हालातों में पड़े डबुआ और बापू नगर के फ्लैट

Faridabad/Alive News : खोरी गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई होने के बाद सुप्रीम कोर्ट से बेघर हुए लोगों को भले ही थोड़ी राहत मिली है। लेकिन सरकार ने लोगों को जो फ्लैट देने की घोषणा की है। उनकी हालत अभी भी बहुत जर्जर है। पार्क में गंदगी के ढेर लगे हैं। जगह-जगह गंदा पानी भरा है। निगम की ओर से अब तक इन फ्लैटों में ना तो कोई मरम्मत कार्य करवाया गया है और नाही ही किसी तरह की कोई सफाई की गयी है।

ऐसे में खोरी वासियों की मांग है कि सरकार उन्हें बेहतर व्यवस्था के साथ जल्द घर सौंपे। मिली जानकारी के अनुसार 11 वर्ष पूर्व बापू नगर में एनबीसीसी द्वारा जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन मिशन के तहत करीब 1280 मकान बनाए गए थे, इनमें से 149 मकान जरूरतमंद लोगों को अलॉट कर दिया गया था। वहीं डबुआ कॉलोनी में भी इसी मिशन के तहत 1968 मकान बनाए गए थे। जिसमें में से 203 मकान जरूरतमंद लोगों को अलॉट किए गए थे। अब यहां करीब 2500 फ्लैट खाली पड़े है। कई सालो से मरम्त ना होने के कारण ये फ्लैट काफी जर्जर हालातों में पड़े है।

मिली जानकारी के अनुसार पार्कों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, पानी भरा हुआ है और पशु घूमते रहते हैं। शौचालय की सीट और दरवाजे टूटे हुए हैं। कई मकानों के दरवाजे नहीं हैं। खिड़कियां टूटी हुई हैं। पिछले साल प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम ने यहां दौरा भी किया था। नगर निगम के साथ जब यह टीम डबुआ कालोनी में गई थी, तो उस समय चर्चा हुई थी। खोरी में तोड़फोड़ कार्रवाई से पहले भी निगम अधिकारियों ने फ्लैटों की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन करीब दो माह बीतने के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ है।