Faridabad/Alive News : एसी नगर में सिलेंडर फटने से छत में छेद हो गया। और आसपास अफरा तफरी मच गई थी। जिस मकान में सिलेंडर फटा उसमें आग लगने के कारण सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में कई लोग घायल हुए। यह हादसा सुबह 6 बजे का बताया जा रहा है।
मकान मालिक महिला संजू ने बताया कि जब वह सुबह छत पर अपनी रसोई में अपने बटे के लिए दूध गर्म कर रही थी तब अचानक सिलेंडर में आग लगी और वह फट गया जिसमें उनका राशन व अन्य सामान जल गया है। सिलेंडर फटने से घर की छत में छेद हो गया, साथ ही पूरी रसोई भी टुट गई। सिलेंडर फटने से आस – पास बने घरों को भी नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज बहुत तेज थी। इस हादसे में पड़ोस के कई लोग घायल हुए है।
पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि धमाका काफी तेज था और उसकी गूंज आस – पास के पड़ोस तक सुनाई दी। मुझे लगा कि अर्ध मुवर कोई घर तोड़ रहा है तभी मेरे पापा ने कहा कि बाहर चलो ऊपर वाले कमरे में आग लग गई है। इस दौरान सब तरफ धुआं – धुआं था और आसपास के लोग धमाके बाद बचाव के लिए पहुंचे थे।

