Faridabad/Alive News: साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से ट्रैडिंग के नाम पर 2,88,005 रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने M. Sc पास खाताधारक को धोखाधडी करने के मामले में जबलपुर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-86 ग्रेटर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह ऑनलाइन सर्फिंग कर रहा था, तो उसे Bpoat नाम का ट्रैडिंग के बारे एक विज्ञापन मिला। जैसे ही उसने चैक किया तो उसके पास ट्रैडिंग के लिए लगातार कॉल आने लगे और वह ठगों की बातों में आ गया। ठगों ने उसके पास एक लिंक भेज कर उसका अकांउट खुलवाया गया और निवेश के लिये बोला। जिस पर उसने कुल 2,88,005 रूपए का ठगो के बताये खाते में भेज दिये। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो वह पैसे नहीं निकाल पाया। व्यक्ति की शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।
उन्होंने आगे बताया कि मामलें में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी मनीष (उम्र 52) निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि मनीष खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे दिया था। आरोपी M.sc पास है। खाते में ठगी के 2,88,005 रुपये आये थे। आरोपी एक प्राईवेट नौकरी करता है। आरोपी कि न्यायलय से जमानत मंजूर हुई है।

