November 16, 2026

साइबर पुलिस ने एक सप्ताह में 16 साइबर ठगों से बरामद किए 30 लाख 80 हजार, सुलझे 732 मामले

साइबर पुलिस ने एक सप्ताह में 16 साइबर ठगों से बरामद किए 30 लाख 80 हजार, सुलझे 732 मामले

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद की साइबर थाना पुलिस ने एक सप्ताह में 16 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उनसे 30 लाख 80 हजार बरामद किए हैं। पुलिस ने इस धर पकड़ से 732 मामले सुलझाने है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 से 14 मार्च तक साइबर पुलिस ने 6 मुकदमों को सुलझाते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एन आई टी के 2 मामले, साइबर थाना सेंट्रल के 4 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 लाख 80 हजार रुपए बरामद किए हैं तथा इस से 732 मामले सुलझे हैं। और आरोपियों से 10 लाख 7 हजार 170 रूपए रिफंड कराए हैं, इसके अतिरिक्त 2 लाख 15 हजार 313 रुपए खातों में फ्रिज कराए गये हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी में अनिल पांडेय, संदीप, प्रेम कुमार, विवेक, त्रिलोक चंद शर्मा, रवि, रिषभ, तरुण, नितेश कुमार, निधी, चंद्रकला, रजत सिंह, मोहमद जैद, मोहमद हाशिम, निखिल सिंह व नितिन सिंह के नाम शामिल है।