October 27, 2026

क्राइम ब्रांच ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridaqbad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने बाईपास रोड सेक्टर-37 पर चाकू से गोंदकर दीपक की हत्या के मामले में त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी ओम चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

आकाश निवासी मोलडबंद दिल्ली की शिकायत पर उसके भाई दीपक की हत्या करने के संबंध में थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए थे कि 14 मार्च की रात को उसके भाई दीपक की बाईपास रोड सेक्टर-37 पर एक बस के अंदर चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई है।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मामले में कारवाई करते हुए। ओम चौहान निवासी जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार मोलडबंद दिल्ली को तकनीकी सहायता व मुखबर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि मृतक व आरोपी नशे के आदी हैं, मृतक दीपक आरोपियों को तंग रखता था तथा पैसे लाने के लिए दबाव बनाता रहता था। इसी बात को लेकर आरोपी परेशान रहते थे। जिस पर 14 मार्च की रात को उसने अपने साथी के साथ मिलकर बाईपास रोड पर एक बस में दीपक की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी। आरोपी को मामले में अधिक जानकारी व अन्य आरोपियों की पूछताछ के संबंध में पुलिस डिमांड पर लिया जाएगा।