March 17, 2026

साइबर ठगों ने की 4.67 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों से कुल 4 लाख 67 हजार 740 रुपये ठग की। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मच्छगर गांव निवासी कृष्ण शर्मा ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने लॉटरी का झांसा देकर उनसे 4 लाख 27 हजार 100 रुपये ठग लिए।

वहीं सेक्टर-3 निवासी रामचंद्र बेनीवाल के साथ बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी की गई। ठग ने उन्हें एक एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से 40 हजार 640 रुपये निकाल लिए गए।

दोनों मामलों में पुलिस ने साइबर अपराध की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।