Faridabad/Alive News: साइबर सेल की पुलिस ने तकनीकी सहायता से गुम हुए 139 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं, जिनको सहायक पुलिस उपायुक्त अपराध-II ने उनके असल मालिकों को वापिस लौटाया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल फरीदाबाद की पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न लोगो के 139 गुमशुदा मोबाइल फ़ोन को ट्रेस करने के उपरांत मोबाइल फ़ोन को उनके असल मालिकों को वापस लौटकर सराहनीय कार्य किया है। लोग ने अपने खोए हुए मोबाइल फ़ोन को वापिस पाकर ख़ुशी जाहिर कर फरीदाबाद पुलिस का दिल से धन्यवाद किया। इससे पूर्व में भी फरीदाबाद पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिको तक पहुंचाए गए थे और भविष्य में भी मोबाइल फोन ढूंढ कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाये जाएंगे।
उन्होंने आगे बताया कि जब भी किसी का मोबाइल फोन गुम होता है तो https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जरूर शिकायत करें।

