September 15, 2026

हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Faridabad/Alive News: खेड़ी कलां स्थित परमहंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद संजीव कुमार मुख्य अतिथि रहे। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, स्टूडेंट और गांव के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के सहयोग से हरियाणवी लोक कला एवं संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान हिंदी भाषा के महत्व, गौरवशाली इतिहास और वर्तमान समय में उपयोगिता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक तकनीक और अन्य भाषाओं के ज्ञान के साथ अपनी मातृभाषा और संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखना जरूरी है। स्कूल प्रबंधन ने स्टूडेंट को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं।