March 10, 2026

बिट कॉइन में निवेश के नाम पर की करोड़ों की ठगी

Faridabad/Alive News: साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने बिट कॉइन में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-31 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका सम्पर्क ठगों से टेलिग्राम के माध्यम से हुआ था। जहां उसे बिट कॉइन में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। जिसके लिए उसने अपने और अपनी पत्नी के खाता से कुल 1,25,63,268 रूपये ठगों के खाता में निवेश के लिए भेजे। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असम गुवाहटी निवासी अमित छेत्री (उम्र 21) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ठगो को खाता उपलब्ध करवाया था। आरोपी ने दिल्ली में एक कैफे खोला हुआ है। जिसने रजनीश (खाताधारक) का खाता आगे ठगो को दिया था जिसमे ठगी के 9,72,000 रूपये आये थे। मामले में खाताधारक सहित तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुके हैं।