October 3, 2024

एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाली 14 इकाइयों पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, सभी की काटी बिजली

New Delhi/Alive News : दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर नरेला और बवाना औद्योगिक क्षेत्र में 14 इकाइयों को बंद करने के निर्देश जारी किए है। मिली जानकारी के अनुसार सभी इकाइयां प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं है। इन इकाइयों के अंदर 75 या 50 माइक्रोन से कम प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री का निर्माण किया जा रहा था। फिलहाल इन सभी 14 इकाइयों की बिजली भी काट दी गई है।

वहीं एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगने के 10 दिन बाद भी खुलेआम लापरवाही करने वाली इन इकाइयों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के एवज में 1.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिनमें से 26 इकाइयों में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग पाया गया। इन सभी इकाइयों के खिलाफ 1.3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बता दें, कि एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूर्णतया प्रतिबंध लगने के बाद दिल्ली सरकार की तरफ से 10 दिन का समय दिया गया था। इसके बाद 11 जुलाई से डीपीसीसी की तरफ से कार्रवाई शुरू की गई है। अब यदि लापरवाही पाई गई तो ऐसे लोगों की खैर नहीं होगी। विभाग ने कहा है कि लापरवाह लोगों पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उसके प्रतिष्ठान, इकाई को बंद भी कर दिया जाएगा।