May 17, 2024

पत्नी ने हेड कांस्टेबल की जमकर की धुनाई, फिर वीड़ियों किया वायरल, खबर में पढ़ें पूरा मामला

Lucknow/Alive news : कानपुर में नौबस्ता थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की पत्नी ने लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित एक फ्लैट में दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई कर दी। रविवार सुबह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मिली जानकारीके अनुसार विजय राजे ने बताया कि वर्ष 2007 में उनकी शादी औरैया के कटरा अहेरवा निवासी राजीव यादव से हुई थी। राजीव वर्तमान में नौबस्ता थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद ही पति और ससुरालियों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। 2008 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। वर्ष 2013 में पति व ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था।

इसके बाद से वह मायके में ही रह रही हैं। मामले में उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडन, मारपीट व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में विचाराधिन है। इसके बावजूद राजीव बिना तलाक दूसरी महिला से शादी कर लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित फ्लैट में रह रहा है। जानकारी के बाद वह 30 जून को वह मां व परिवार के अन्य लोगों के साथ सरोजनी नगर स्थित राजीव के फ्लैट पहुंची।

जहां उसने पति को दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने पति की हरकतों का वीडियो भी बनवाया और दोनों की जमकर पिटाई भी की। पुलिस के पहुंचने पर वह वापस कानपुर आ गईं और दो दिन पहले डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंची, लेकिन दारोगा ने मिलने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विजय राजे का आरोप है कि पति राजीव यादव हेड कांस्टेबल हैं, लेकिन उसने उप निरीक्षक का आईडी कार्ड बनवा रखा है, जिसके जरिये वह लोगों को पकड़कर रौंब गांठता है और उनसे उगाही करता है। आरोप है कि पति की पुलिस विभाग में शादी के बाद नौकरी लगी थी। उस समय उसके पास ज्यादा कुछ नहीं था, लेकिन वर्तमान में उसके पास करोड़ों की संपत्ति है।