Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 48 की पुलिस ने एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआइटी निवासी मयंक ने थाना कोतवाली में दी अपनी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई को उसने अपनी मोटरसाईकिल घर के बाहर खड़ी की थी तथा सुबह देखा तो मोटरसाईकिल वहां नही थी।
पुलिस ने कार्रवाही करते हुए एनआइटी निवासी मंजीत (उम्र 28) को चोरी की मोटरसाइकिल सहित बड़खल झील के पास से गिरफ्तार किया है।

