March 7, 2026

अपराध शाखा सेक्टर-48 ने मंदिर का दान पात्र चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने मंदिर का दान पात्र चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के 22000 रुपए बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-75 फरीदाबाद निवासी एक महिला ने थाना बीपीटीपी पुलिस को शिकायत दी और आरोप लगाया कि 01 दिसम्बर की सुबह जब वह सेक्टर 75 स्थित मंदिर पहुंची तो उसने पाया कि किसी अज्ञात ने मंदिर का दान पात्र चोरी कर लिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिलीप (25) निवासी धीरज नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशापुर्ति के लिए उसने मंदिर का ताला तोडकर दान पात्र चोरी कर लिया। आरोपी से मंदिर के दान पात्र से चोरी किये हुए 22 हजार रूपये बरामद किये हैं।