Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने सेक्टर 15A में बुजुर्ग दंपती से लूट के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आराेपियाें पर पहले भी अपराधिक रिकोर्ड है। दाेंनाें आराेपियाें काे अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 जून को दिन के समय दो व्यक्तियों ने सेक्टर 15A के मकान में घुसकर बुजुर्ग दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित घर से ज्वेलरी व नकदी लूटकर ले गए थे तथा घर मे खडी एक गाड़ी को भी अपने साथ ले गए थे। जिस पर अमित निवासी सेक्टर 10 फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सेंट्रल मे लूट की धाराओं के अंर्तगत मामला दर्ज किया गया।
क्राईंम ब्रांच की पुलिस ने उपनिरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में फिरोज (उम्र24) तथा हिमांशु (उम्र23) निवासी जीवन नगर पार्ट-2 गोच्छी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपियों से प्रांरभिक पूछताछ में सामने आया कि फिरोज 6 महिने पहले तथा हिमांशु लगभग 3 महिने पहले ही जेल से बाहर आये है। जिनकी जेल में दोस्ती हुई थी। घटना से पहले उन्होनें क्षेत्र की रैकी की थी और ऐसे घर को चिन्हित किया था।जो सिंगल स्टोरे है और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ज्वेलरी व नकदी के साथ साथ घर में खड़ी एक सैंटरो कार को भी चोरी कर ले गये।

