March 8, 2026

क्राईम ब्रांच ने 2 महीने से लापता लड़की काे किया तलाश

Faridabad/Alive News : पुलिस चौकी टाउन नंबर 1 व केएटी की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा लड़की को मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के गांव खेरदोन कलां से तलाश किया है। जिस पर परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया है। लड़की को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली में एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने एक शिकायत दी थी, जिसमें 18 अप्रैल को उनकी नाबालिग लड़की घर से बिना बताये निकल गई है। जिस पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।