March 7, 2026

क्राइम ब्रांच ने 7 वाहन चोर से चोरी की 3 मोटरसाईकिल, एक ऑटो व एक ईको गाडी की बरामद

Faridabad/Alive News: अलग अलग अपराध शाखा की टीम ने 7 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 3 मोटरसाईकिल, एक ऑटो व एक ईको गाडी बरामद की है। सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने इरफान निवासी जीवन नगर को संजय कॉलोनी से एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है, जिससे चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने गोपाल निवासी गांव माहरेरा जिला ऐटा उत्तर प्रदेश हाल गांव नाचोली फरीदाबाद को चंदीला चौक, गांव भतौला के पास से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना डबुआ में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया था।

अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने भजनलाल निवासी भारत कॉलोनी फरीदाबाद को भी एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है, इस संबंध में सेक्टर-8 में चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने जितेन्द्र निवासी गाधी कॉलोनी को थाना पल्ला के एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। जिसने चोरीशुदा ऑटो बरामद कराया है।

वहीं आरोपी अनिल कुमार, अनिल व अनिल भूषण को थाना सेक्टर 58 के एक चोरी के मामले में नीमका जेल से पुलिस प्रोडेक्शन पर लिया गया, इन से एक ईको गाडी बरामद की है।