June 6, 2026

अपराध शाखा NIT ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा NIT की टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुददुश उर्फ फौजी निवासी गांव धौज, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार श्रवण कुमार, जो मूल रूप से हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और फिलहाल वेदराम कॉलोनी, फरीदाबाद में रहते हैं, ने शिकायत दी थी कि 20 जनवरी को उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने 10 मई को सेक्टर-4 इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बाइक का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और चोरी के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।