June 6, 2026

क्राइम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई, 312 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच बॉर्डर टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिहान सैंफी निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 10 मई को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पल्ला पुल बाईपास रोड के पास कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 312 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 4 हजार रुपये में 500 ग्राम गांजा खरीदा था, जिसमें से कुछ हिस्सा वह पहले ही बेच चुका था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।