Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दाेनाे आराेपियाें ने दुकान के गल्ले से 70,100 रुपये चुराये थे दाेनाे दाेस्त है। तथा नशा करने के आदी हैं। जिन्होंने छत के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश किया और दुकान के गल्ले से रुपए चोरी करने के मामले में दाेनाे आराेपियाें काे पुलिस ने पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में देवेंद्र निवासी संजय कॉलोनी सेक्टर 23 ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने घर में ही एक परचून की दुकान चलाता है। 9 जून को वह अपने परिवार सहित अपनी रिश्तेदारी में बाहर गया हुआ था। जब 17 जून को वापिस घर आया तो देखा कि दुकान के अंदर का सारा सामान भिखरा हुआ था। और दुकान के गल्ले में रखे 70,100 रुपए गायब मिले। कोई ना मालूम दुकान से चोरी कर ले गया। जिस पर थाना मुजेसर में चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजा(22) निवासी गॉव गोच्छी व रोहित(24) निवासी गॉव मादलपुर धौज फरीदाबाद को सेक्टर 56 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

