March 10, 2026

क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने एक आराेपी काे किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 03 जुलाई को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अमन(उम्र21) निवासी शिव कालोनी पल्ला फरीदाबाद को न्यू तिलपत रोड के पास से काबू कर 7.51 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसके खिलाफ थाना पल्ला में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमन 7.51 ग्राम स्मैक 10,000रूपये में दिल्ली से किसी व्यक्ति से लेकर आया था।