August 13, 2026

नशे की लत में चुराई मोटरसाइकिल, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अजय, जो श्याम कॉलोनी फरीदाबाद निवासी है, ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि 13 मई की रात उसकी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी चाहत अली (उम्र 24), निवासी जगमाल एनक्लेव, रोशन नगर फरीदाबाद को पल्ला इलाके से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे के लिए पैसे जुटाने के इरादे से उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी। उसके खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।