March 8, 2026

क्राईम ब्रांच ने अवैध हथियार सहित दाे आराेपियों काे किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किये है। आरोपियों को अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच एबीटीएस की पुलिस ने अर्जुन (उम्र22) निवासी जिला धौलपुर राजस्थान को एक देसी कट्टा सहित तालाब ग्राउंड ओल्ड़ फरीदाबाद से व क्राईम ब्रांच एनआइटी की पुलिस ने नकुल (उम्र24) निवासी मुजेसर फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित सेक्टर 23 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।