March 8, 2026

क्राईंम ब्रांच ने नशा तस्कर सहित एक आराेपी काे किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच ने नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, क्राईंम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की पुलिस ने एक आरोपी को 6.56 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईंम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की पुलिस ने अपने सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए तरुण निवासी नंगला एनक्लेव पार्ट 2 को भडाना चौक के पास से 6.56 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सारन में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।