March 12, 2026

क्राईम ब्रांच ने बहु काे दफनाने के चर्चित मामले में सास काे किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने बहु काे दफनाने वाले मामले में सास काे गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि इस मामले में मुख्य आराेपी ससुर काे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

रोशन नगर फरीदाबाद में रहने वाले अरुण सिंह ने पुलिस चौकी नवीन नगर में अपनी पत्नी तन्नु राजपूत के 24 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना दी थी, जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान 20 जून को तन्नु की लाश घर के सामने एक गड्ढे से बरामद हुई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के ससुर भूप सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच डीएलएफ को मामले की कार्रवाई सौंपी गई। आरोपी भूप सिंह ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि अरुण की शादी के बाद से ही घर में झगड़ा रहता था, तलाक लेने तक की नौबत आ गई थी। उसके परिवार ने तन्नु को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। उन्होंने मिलकर तन्नु की हत्या करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत वह अपनी घरवाली सोनिया को घटना से पहले अपनी रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश छोड़ आया था। योजना के तहत दिन में उसने घर के सामने एक गड्ढा खुदवाया और 21 अप्रैल की ही उसने तन्नु को गन्ने के जूस में नींद की गोली पिला दी थी। रात को जब तन्नु बेसुधी थी तो उसका चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अपने बेटे अरुण की मदद से नाश को घर के सामने बने गड्ढे में डालकर मिट्टी से दबा दिया फिर योजना अनुसार तन्नु के घर से कहीं चले जाने की सूचना पुलिस को दी थी।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने मामले में सास सोनिया (उम्र 45) पत्नी भूप सिंह निवासी रोशन नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अरुण की तलाश में क्राईम ब्रांच की पुलिस छापेमारी कर रही है साथ ही आरोपी भूप सिंह की लड़की काजल की भूमिका के बारे में भी जांच की जा रही है।