October 31, 2026

क्राईम ब्रांच ने धोखाधड़ी के मामले में दाे आराेपी काे किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को धोखाधड़ी के मामले में फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना NIT में गॉधी कॉलोनी, फरीदाबाद ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि रिटायर्मेंट के समय उसको 34 लाख रूपये मिले थे। उसको 3 मार्च को फोन पर 7000रूपये खाता से कटने का मैसेज प्राप्त हुआ था। जिस बारे उसने बैंक जाकर पता किया तो उसे पता चला कि उसके खाता से किसी ने UPI के माध्यम से कुल 13,07,000रूपये निकाल लिये है। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की पुलिस ने रॉकी निवासी उतम नगर, फरीदाबाद व मुकेश निवासी कोसी हाल नगला एन्क्लेव, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता पहले नरेश भडाना के मकान गाजीपुर में किराये पर रहता था और छोटा फोन प्रयोग करता, यह फोन शिकायतकर्ता के बैंक खाता से लिंक था। जिसका नरेश भडाना के लड़के कमल और धर्मेंद्र को पता चल गया, उन्होने शिकायतकर्ता का फोन लिया और अपने फोन में उसके नम्बर से फोन-पे चलाया और रॉकी और मुकेश के खाता में पैसे डाल दिये।