Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव की पुलिस ने एक आरोपी को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।आराेपी अवैध असला को आगरा में किसी अनजान व्यक्ति से लेकर आया था । आरोपी पर पहले से एक अवैध हथियार का मामला दर्ज है, जिसको पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राईम ब्रांच ऊंचा गांव की पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए सूरज निवासी तिरखा कॉलोनी बल्लभगढ़ को सेक्टर 7 बाईपास रोड से काबू किया, आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर 8 में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

