April 20, 2025

क्राइम ब्रांच ने एक नाइजीरियन को कोकीन सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने एक नाइजीरियन को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से मौका पर 4 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। आरोपी नशा तस्करी का काम करने के लिए भारत आया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 अप्रैल को क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी फ्रेडरिक उम्र- 33 निवासी राज्य घाना, नाइजीरिया हाल सेक्टर- 77 फरीदाबाद को एनआईटी गोल चक्कर टाउन नम्बर 5 से काबू किया है। जिसके खिलाफ पुलिस थाना एनआईटी में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह 10-12 दिन पहले ही नाइजीरिया से भारत आया है। उसका भाई दिल्ली में रहता है, जो नशा तस्करी का काम करता है। आरोपी कोकीन को दिल्ली में अपने भाई के पास से लेकर आया था।

आरोपी को अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।